Move to Jagran APP

पति ने बाजार जाने से टोका, गुस्सा गई पत्नी, ईंट उठाकर धमाधम दे मारी... फिर कमरे में कर दिया बंद, तोड़ा दम

गोड्डा के तोरपा से हत्या का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कलावती नामक महिला ने अपने पति की सिर्फ इसलिए ईंट से कूच-कूच कर हत्या कर दी क्योंकि उसने उसे बाजार जाने से मना कर दिया।

By SUNIL PANDEYEdited By: Mohit TripathiPublished: Sun, 18 Dec 2022 08:43 PM (IST)Updated: Sun, 18 Dec 2022 09:56 PM (IST)
महिला ने ईंट से कूचकर की पति की हत्या।

खुंती, संवादसूत्र: तोरपा में एक हैरान करने वाली घटना सामने आयी है। एक महिला ने अपने पति को सिर्फ इसलिए कूच-कूच कर मार डाला क्योंकि उसने महिला को बाजार जाने से मना किया था। घटना तोरपा थाना क्षेत्र के सोनापुरगढ़ की है। 

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार, सोनपुरगढ़ निवासी 38 वर्षीय अर्जुन सिंह शनिवार को घर के पास चापाकल पर नहा रहा था। उसी समय अर्जुन की पत्नी कलावती आकर कहने लगी कि मैं बाजार जा रही हूं। अर्जुन सिंह ने पत्नी को बाजार जाने से मना कर दिया। इसे लेकर वहीं पर पति-पत्नी में बहस हो गई। गुस्से में पत्नी कलावती अपना आपा खो दिया और चापाकल के बगल से एक ईंट उठाकर अपने पति के सिर पर एक के बाद एक हमले करना शुरू कर दिये। अर्जुन सिंह घायल होकर जमीन पर गिर गया।

पत्नी कलावती रूकी नहींं, वह तब तक हमला करती रही जब तक अर्जुन अधमरा नहीं हो गया। उसने अर्जुन के सिर और पैर पर ईंट से तब तक हमला किया जब तक वह थक नहीं गई। जब गांव वाले उसे छुड़ाने गए, तो उसने ग्रामीणों को यह कहकर भगा दिया कि यह हमारा घरेलू मामला है।

 घायल पति को अस्पताल ले जाने की जगह गुस्से में पागल कलावती घायल पति को अपने कंधे पर उठा कर घर ले जाकर एक कमरे में बंद कर दिया। रविवार को गांव वालों को पता चला कि अर्जुन सिंह की मौत हो गई है। मृतक अर्जुन सिंह के चाचा कालेश्वर सिंह के बयान पर कलावती देवी के खिलाफ तोरपा थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपित पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें: Cyber Crime: साइबर कैफे से निकालते हैं पैसे तो हो जाएं सावधान, महिला के बैंक अकाउंट से उड़ा लिए गए 88 हजार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.