Move to Jagran APP

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का तोरपा भ्रमण आज

जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा मंगलवार को तोरपा प्रखंड का क्षेत्र भ्रमण करेंगे। इस दौरान वे सूक्ष्म सिचाई परियोजना का उद्घाटन करेंगे और महिला किसानों के साथ उनकी समस्याओं पर चर्चा करेंगे।

By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Oct 2020 06:45 PM (IST)Updated: Mon, 05 Oct 2020 06:45 PM (IST)
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का तोरपा भ्रमण आज

तोरपा : जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा मंगलवार को तोरपा प्रखंड का क्षेत्र भ्रमण करेंगे। इस दौरान वे सूक्ष्म सिचाई परियोजना का उद्घाटन करेंगे और महिला किसानों के साथ उनकी समस्याओं पर चर्चा करेंगे।

loksabha election banner

भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता नीरज पाढ़ी और सुबोध जायसवाल ने बताया कि केंद्रीय मंत्री पूर्वाह्न 11 बजे हुसीर पंचायत के नवाटोली गांव में बिरसा मुंडा हरित ग्राम योजना के तहत विकास कार्यो का जायजा लेंगे। 11.15 बजे गुफू गांव में सोलर आधारित सूक्ष्म सिचाई परियोजना का उदघाटन करेंगे। साथ ही समेकित प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन एवं संपोषित कृषि योजना का निरीक्षण करेंगे। गुफू में ही मंत्री वहां की महिला किसानों के साथ बातचीत करेंगे। दोपहर डेढ़ बजे मंत्री अर्जुन मुंडा तोरपा नगर भवन में किसान संगोष्ठी को संबोधित करेंगे। इधर, सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार ने बताया कि केंद्रीय मंत्री चार बजे खूंटी परिसदन पहुंचेंगे और अपराह्न साढ़े चार बजे भाजपा के जिला कार्यालय के समीप ऑर्ट ऑफ लिविग द्वारा आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.