अड़की में करंट लगने से दो युवकों की मौत
खूंटी जिला के अड़की प्रखंड अंतर्गत सिंदरी पंचायत के टेटेबादु गाव में गत शुक्रवार को हो गई।
खूंटी : खूंटी जिला के अड़की प्रखंड अंतर्गत सिंदरी पंचायत के टेटेबादु गाव में गत शुक्रवार की रात बिजली तार के संपर्क में आने से दो युवक की मौत हो गई। मृतकों की पहचान गाव के ही केशव सिंह मुंडा 20वर्ष और बुधराम मुंडा 18वर्ष के रूप में की गई है। पुलिस ने शनिवार को शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात केशव सिंह मुंडा बुधराम मुंडा और मंगल मुंडा मछली पकड़ने के लिए पास के खेत में गए थे। मछली पकड़ने के दौरान केशव और बुधराम मुंडा पटवन के लिए बिछाए गए तार के संपर्क में आ गए। करंट लगने से मौके पर ही दोनों ने दम तोड़ दिया। यह देखकर मंगल मुंडा वहा से भाग गया। शनिवार सुबह पुलिस को सूचना मिलने पर अडकी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को बरामद किया।