किसानों ने सीखे किचन गार्ड¨नग के गुर
खूंटी : कृषि कल्याण अभियान के अंतर्गत शनिवार को कर्रा प्रखंड के गो¨वदपुर गांव में किसानों को वर्मी कम्पोस्ट के उत्पादन व किचन गार्ड¨नग का प्रशिक्षण दिया गया। मसूर व सरसों की वैज्ञानिक खेती की जानकारी देते हुए कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक सह अध्यक्ष डॉ. एसपी ¨सह ने एक से अधिक फसलों की समानांतर खेती करने की सलाह दी।

उन्होंने कहा कि एक से अधिक फसल के रोपण से किसान की आय बढ़ती है तथा जोखिम भी कम हो जाता है। उन्होंने किसानों को बताया कि खेती के सभी कार्य समय पर करके भी आय को बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि गोबर व कूड़ा करकट की अच्छी तरह गली-सड़ी खाद का ही प्रयोग खेती में करना चाहिए। कच्ची खाद का प्रयोग करने से दीमक लगने का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने खेतों में गोबर की सड़ी-गली खाद का उपयोग बढ़ाने की सलाह दी। किसानों से आग्रह किया कि गोबर की खाद को धूप में सूखने न दें। इससे उसका पूरा फायदा नहीं मिल पाता है। उन्होंने सब्जियों के स्वास्थ्य में महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सब्जियों को अपने घर के आसपास उगाकर अंधाधुंध प्रयोग किए जा रहे उर्वरको व कीटनाशकों से अपने को बचाएं तथा कार्बनिक खेती पर ज्यादा ध्यान दें। दलहन की खेती के विषय में जानकारी देते हुए कहा कि इन फसलों के उगाने से भूमि का उर्वरा शक्ति बढ़ती है। प्रशिक्षण के पश्चात मुखिया मीना देवी ने किसानों को मसूर व सरसों के उन्नत बीजों की मिनी किट वितरित कर बीज के वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्नेह लता तिग्गा आदि उपस्थित थे।