सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने संजय साहू
संसू तोरपा सार्वजनिक
सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने संजय साहू
संसू, तोरपा : सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की बैठक में संजय साहू को समिति का अध्यक्ष बनाया गया। मंदिर समिति के संरक्षक तुलसी भगत की अध्यक्षता में मंदिर परिसर में बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुरानी कमेटी को भंग कर नई कमेटी बनाई गई। इसमें सर्वसम्मति से संजय साहू को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष निशांत जायसवाल, जगदेव नायक, जयकुमार सिंह, सुनील सोनी, दिनेश कांशी, महासचिव मधुसूदन जायसवाल, सचिव ओमप्रकाश केशरी, पवन गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजा साहू, राहुल साहू, आशीष जायसवाल, पूजा प्रभारी राजू साहू, जगदीप गोप, विपिन कुमार, पंडाल प्रभारी उपेंद्र साहू, बल्लू महतो, विशाल कुमार, गजाधर नायक, देवनंदन साहू को बनाया गया। इसके अलावा पिछले दो सालों से कोरोना काल के कारण रावण दहन का कार्यक्रम नहीं हो पाया था। इसे देखते हुए इन वर्ष और भी भव्य रूप से रावण दहन का कार्यक्रम किया जाएगा। इसमें रावण दहन के लिए विकास ठाकुर, बजरंग साहू, बबलू साहू, अरुण साहू, प्रदीप लोहरा, संदीप साहू, राजकुमार, श्रवण साहू, रूपेश गुप्ता, निखिल साहू को शामिल किया गया। साथ ही संरक्षक के रूप में कई गणमान्य लोगों को रखा गया है।