गायत्री परिवार ने कन्याओं को कराया भोजन
तोरपा अखिल विश्व गायत्री परिवार तोरपा की ओर से पिछले नौ दिन से वैदिक रीति रिवाज व मंत्रोच्चा
तोरपा : अखिल विश्व गायत्री परिवार तोरपा की ओर से पिछले नौ दिन से वैदिक रीति रिवाज व मंत्रोच्चारण के साथ चल रहे चैती नवरात्र की पूजा शनिवार को संपन्न हुई। नगर भवन स्थित सामुदायिक भवन में नौवें दिन भंडारा का आयोजन किया गया।
भंडारा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। पुजारी अजय गुप्ता, दुर्गा माझी, उमेश शर्मा व ललिता देवी की देखरेख में नौ देवियों की पूजा-अर्चना कर नौ कन्याओं को भोजन कराया गया। इससे पूर्व भारी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति में पूरे विधि विधान से नवमी का हवन किया गया। इसके बाद कन्याओं को चूड़ी, चुनरी व पैर को रंग कर अनेक तरह के उपहार देकर भोजन कराया। मौके पर श्रद्धालुओं ने कहा कि कन्या भोजन से माता की कृपा प्राप्त होती है तथा घर में सुख समृद्धि आती है। कार्यक्रम को सफल बनाने में मनोज सिंह, अवधेश चौधरी, पुरुषोत्तम प्रसाद, मिथलेश कुमार, प्रकाश साव, संगीता ठाकुर, सुनीता देवी, शकुंतला देवी व माझी बहन सहित गायत्री परिवार के कई लोगों का सहयोग रहा।