Move to Jagran APP

बिशप विनय कंडुलना के पिता का निधन, शोक की लहर

तोरपा : खूंटी धर्मप्रात के विशप विनय कंडुलना के पिता पतरस कंडुलना का गुरुवार की रात निध

By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Dec 2018 07:39 PM (IST)Updated: Fri, 28 Dec 2018 07:39 PM (IST)
बिशप विनय कंडुलना के पिता का निधन, शोक की लहर

तोरपा : खूंटी धर्मप्रात के विशप विनय कंडुलना के पिता पतरस कंडुलना का गुरुवार की रात निधन हो गया। वे 94 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार तोरपा रोमन कैथोलिक चर्च परिसर स्थित कब्रिस्तान में किया गया। स्व. पतरस कंडुलना तपकारा के गोंडरा के रहने वाले थे। स्व. पतरस सेना को छोड़कर संत जोसेफ हाई स्कूल तोरपा में बतौर शिक्षक के रूप में कार्यरत हुए। यहां से 1987 में सेवानिवृत्त होकर तोरपा के डिगरी में घर बना कर रहने लगे। वहीं, कुछ दिनों पहले से वे बीमार हो गए। गुरुवार रात एक बजे के लगभग उन्होंने अंतिम सास ली। स्व. पतरस कंडुलना अपने पीछे चार बेटे व चार बेटी सहित भरा-पूरा परिवार छोड़कर चले गए। इसमें तीसरे बेटे खूंटी धर्म प्रात के बिशप विनय कंडुलना हैं व सबसे छोटे बेटे पंकज कंडुलना प्रयागराज के संत पॉल सोसाइटी में हैं। पतरस कंडुलना के निधन की खबर सुन क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। शुक्रवार की सुबह से ही उनके चाहने वाले रोमन कैथोलिक चर्च पहुंचने लगे। यहां मुख्य अनुष्ठाता स्वयं बिशप विनय कंडुलना के द्वारा धर्म विधि के अनुसार मिस्सा कराई। मौके पर उन्होंने कहा कि मसीही ºीस्त के जीते हैं और ºीस्त के मरते हैं, तो ºीस्त के लिए लोगों की कमर कसी रहे और उनका दीपक जलता रहे। जो स्व. पतरस कंडुलना ने यही किया। उन्होंने साधारण एवं समर्पण जीवन जिया। उनके दफन संस्कार में सैकड़ों मसीही एवं रिश्तेदार शामिल हुए। मौके पर तोरपा पल्ली पुरोहित विलियम तोपनो, फादर सुधीर तोपनो, कैथोलिक सभा के सभापति विजय गुड़िया, फादर अलबीनुस ओड़या, फादर एमानुएल बागे, जेवियर किंडो, फादर अरविंद बारला, फा. जेम्स धान, जान कंडुलना सहित उनके शुभचिंतक मौजूद थे।

loksabha election banner

----

अंतिम संस्कार में शामिल हुए विधायक

पतरस कंडुलना के निधन की खबर सुनते ही विधायक पौलुस सुरीन राची से सीधे तोरपा रोमन कैथोलिक चर्च स्थित कब्रिस्तान पहुंचे और कब्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। विधायक ने स्व. पतरस के परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.