रंगोली में दिखी बच्चों की प्रतिभा
तोरपा : स्कूलों में दीपोत्सव व रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। मंगलवार को महात्मा एनडी ग्रोवर
तोरपा : स्कूलों में दीपोत्सव व रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। मंगलवार को महात्मा एनडी ग्रोवर डीएवी उच्च विद्यालय में बच्चों के द्वारा प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस दौरान बच्चों के द्वारा भगवान गणेश, मोर सहित कई आकर्षक रंगोली बनाकर प्रतियोगिता में भाग लिया गया। मौके पर स्कूल के प्रधानाध्यापक ज्ञान हंस ओझा ने बताया कि इन प्रतियोगिता से बच्चों में प्रतिभा निखर कर सामने आती है, जिनका भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान रहता है। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर 7वें, दूसरे में 8वें तथा तीसरे स्थान पर 9वीं के विद्यार्थियों का रहा। इसमें जज की भूमिका में अनंत कुमार नंद, विकास कुमार, रोशनी परवीन, आशारानी बारला थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुषारी होरो, हर्षित केरकेट्टा, सुमेल आइंद सहित कई शिक्षकों का योगदान रहा।