लूट की बाइक के साथ एक गिरफ्तार
तोरपा : लूट की मोटरसाइकिल के साथ एक अपराधी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। 22 अक्
By JagranEdited By: Published: Fri, 02 Nov 2018 07:22 PM (IST)Updated: Fri, 02 Nov 2018 07:22 PM (IST)
तोरपा : लूट की मोटरसाइकिल के साथ एक अपराधी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। 22 अक्टूबर को थाना क्षेत्र की छाता नदी के जंगल के पास से एक पल्सर जेएच8बीबी-6785 मोटरसाइकिल को अज्ञात अपराधियों ने लूट लिया था। इस संबंध में तोरपा थाना में मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद एसपी अश्रि्वनी कुमार सिन्हा की गुप्त सूचना के आधार पर लूटपाट के दर्ज मामले का खुलासा करते हुए शुक्रवार को तोरपा थाना प्रभारी रामदयाल मुंडा व सशस्त्र बल ने तोरपा पेट्रोल पंप के पास से कमडारा थाना के पोजे निवासी संदीप सुरीन पिता राबर्ट सुरीन को मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया। संदीप से पूछताछ के क्रम में उसने अपने अन्य साथियों के नाम बताए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें