सरना आदिवासी दूसरे समुदाय से रहें सावधान
तोरपा : सरना संगोम समिति लोहाजिमी में रविवार को झडागड़ी कार्यक्रम सह सम्मेलन का आयोजन किया
तोरपा : सरना संगोम समिति लोहाजिमी में रविवार को झडागड़ी कार्यक्रम सह सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सरना धर्मवालंबियों के द्वारा कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि सरना समाज को बचाने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। इस दौरान पूर्व विधायक कोचे मुंडा ने कहा कि सरना आदिवासियों को दूसरे समाज से सावधान रहने की जरुरत है। दूसरे धर्म के लोग हमारे धर्म के बहला-फुसलाकर अपने धर्म में शामिल कर लेते हैं। वैसे लोगों से हमलोगो को एकजुट होकर अब उलगुलान करने की जरूरत है। दुलार मुंडा ने कहा कि जो धर्म बदल दिया है, वैसे लोग सरना आदिवासी नहीं हैं। लुथरू मुंडा ने कहा कि सरना धर्म संस्कृति को बेहतर ढंग से निर्वाहन करने की जरुरत है। पूर्व मुखिया सोमा मुंडा ने कहा कि जिस धर्म में जन्मे हैं, उसी में मरना हैं, लेकिन धर्म नही बदलेंगे। रेडा मुंडा ने कहा कि सरना धर्म के प्रति लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। सोमा हस्सा पूर्ति सहित कई वक्ताओं ने भी सभा को संबोधित किया। संचालन पूना मुंडा के द्वारा किया गया। आयोजन हिंगुवा मुंडा के तत्वावधान में किया गया। मौके पर धासीराय मुंडा, चोगे मुंडा, मसीह भेंगरा, जीतू पाहन, निखिल कंडुलना का योगदान रहा।