यूथ कांग्रेस ने निकाली तिरंगा यात्रा
खूंटी : गणतंत्र दिवस के अवसर पर गत शनिवार को यूथ कांग्रेस ने तिरंगा यात्रा निकाली। कुणाल कुमार कच्छप के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा मिश्राटोली दुर्गा मंदिर से शुरू होकर नीचे चौक व
By JagranEdited By: Published: Sun, 27 Jan 2019 07:25 PM (IST)Updated: Sun, 27 Jan 2019 07:25 PM (IST)
खूंटी : गणतंत्र दिवस के अवसर पर गत शनिवार को यूथ कांग्रेस ने तिरंगा यात्रा निकाली। कुणाल कुमार कच्छप के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा मिश्राटोली दुर्गा मंदिर से शुरू होकर नीचे चौक व डाक बंगला होते हुए जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा में जिला महासचिव गुलाम गौस, सुहेल अंसारी, अनमोल होरो, अरुण सांगा, सिबलू खान, अरकम हुसैन, शमीम, तलहा, अजय, माइकल, सैफउल्लाह, जितेन्द्र, प्रकाश व अभिजीत राय आदि शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें