Move to Jagran APP

खूंटी मेें 29 अफीम तस्कर गिरफ्तार, 81 किलो अफीम बरामद

झारखंड के खूंटी में चार किलो अफीम व चार लाख नगद रुपये के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

By Edited By: Published: Sun, 09 Sep 2018 10:38 PM (IST)Updated: Mon, 10 Sep 2018 06:04 PM (IST)
खूंटी मेें 29 अफीम तस्कर गिरफ्तार, 81 किलो अफीम बरामद
खूंटी मेें 29 अफीम तस्कर गिरफ्तार, 81 किलो अफीम बरामद

खूंटी। जिला पुलिस को एक बार फिर से अफीम तस्करी के खिलाफ बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा की गुप्त सूचना पर जिला पुलिस ने मारंगहादा थाना क्षेत्र के लांदुप-हाकाडुबा मोड़ के पास से चार किलो अफीम व चार लाख नगद रुपये के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। तीन तस्करों में एक महिला तस्कर भी है। तस्कारों के पास से एक स्विफ्ट डिजायर कार जेएच-01सीजेड-7080 और एक होंडा लियो मोटर बाइक जेएच01सीवाई-6366 बरामद हुई है।

loksabha election banner

इस संबंध में एसपी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए एसपी ने बताया कि मारंगहादा थाना क्षेत्र के लांदुप-हाकाडुबा मोड़ के पास कुछ अफीम तस्करों द्वारा अफीम की खरीदारी करने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम गठित कर संबंधित जगहों पर छापामारी कराई गई। इसमें तीन तस्कारों को पकड़ लिया गया। उनके पास से चार किलो अफीम एवं 4,05,500 रुपये नगद बरामद किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में मड़की मुंडा साकिन गाड़ामाड़ा, अशोक राम एवं अनिता देवी साकिन गुडगुमा थाना बालूमाथ जिला लातेहार है। एसपी ने बताया कि जिस समय पुलिस छापामारी कर रही थी, उस समय मड़की मुंडा अशोक राम को अफीम बेच रहा था तथा अशोक राम मड़की मुंडा को अफीम की कीमत दे रहा था। बरामद अफीम की कीमत बाजार में छह लाख रुपये बताई जा रही है।

कई साल से लगे हैं इस अवैध धंधे में आरोपित
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वे बीते कई सालों से अफीम की खरीद-बिक्री का कारोबार कर रहे हैं। एसपी ने बताया कि अफीम के खिलाफ अभियान में अभी तक जिले से 29 अफीम तस्कर की गिरफ्तारी हुई है। साथ ही, 81 किलो अफीम की बरामदगी हुई है। छापामारी अभियान में एसडीपीओ कुलदीप कुमार, पुअनि अमिताभ राय, सदर थाना प्रभारी राजेश कुमार रजक, पुअनि बीरेंद्र कुमार, दिगंबर पांडेय, अरुण कुमार सिंह और मारंगहदा थाना के रिजर्व पुलिसकर्मी शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.