Move to Jagran APP

हॉकी खिलाड़ियों ने दिल्ली में फहराया परचम

खूंटी : दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित सब जूनियर नेहरू हॉकी प्रतियोगिता 201

By JagranEdited By: Published: Tue, 23 Oct 2018 07:48 PM (IST)Updated: Tue, 23 Oct 2018 07:48 PM (IST)
हॉकी खिलाड़ियों ने दिल्ली में फहराया परचम
हॉकी खिलाड़ियों ने दिल्ली में फहराया परचम

खूंटी : दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित सब जूनियर नेहरू हॉकी प्रतियोगिता-2018 में एसएस हाईस्कूल खूंटी की आवासीय हॉकी टीम ने सुरजीत एकेडमी जालंधर, पंजाब की टीम को 03-02 से पराजित कर पहली बार फाइनल प्रतियोगिता में प्रवेश करने का गौरव प्राप्त किया है। एसएस हाईस्कूल, खूंटी की उक्त टीम दिल्ली में आयोजित सब जूनियर नेहरू हॉकी प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व कर रही है। खूंटी की टीम ने फाइनल में प्रवेश कर न केवल खूंटी का, बल्कि झारखंड का भी नाम गौरवान्वित किया है।

loksabha election banner

उल्लेखनीय है कि गत 17 अक्टूबर को उपायुक्त, खूंटी एवं जिला खेल पदाधिकारी ने एसएस हाईस्कूल की आवासीय हॉकी टीम को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए प्रतियोगिता में विजयश्री प्राप्त करने की कामना करते हुए दिल्ली रवाना किया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.