Move to Jagran APP

राजस्व ग्राम प्रधान संघ की बैठक, एकता पर दिया बल

सोनाहातू : स्थानीय राजीव गाधी सेवा केंद्र में शनिवार को राजस्व ग्राम प्रधान संघ की बैठक प्रखंड

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Dec 2018 01:39 AM (IST)Updated: Sun, 16 Dec 2018 01:39 AM (IST)
राजस्व ग्राम प्रधान संघ की बैठक, एकता पर दिया बल
राजस्व ग्राम प्रधान संघ की बैठक, एकता पर दिया बल

सोनाहातू : स्थानीय राजीव गाधी सेवा केंद्र में शनिवार को राजस्व ग्राम प्रधान संघ की बैठक प्रखंड अध्यक्ष मुंडा श्री कृष्ण कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सोनाहातू के अलावे तमाड़, राहे एवं बुंडू के राजस्व ग्राम प्रधान शामिल हुए। अध्यक्ष मुंडा ने कहा कि लोकसभा न विधानसभा सबसे बड़ी ग्राम सभा होती है। जिसके निर्णय को कोई भी नहीं काट सकता है। इसलिए ग्राम प्रधान संघ के सदस्य एकजुटता बनाये रखते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने की जरूरत है। तभी हमलोग सभी तरह के आदोलन में सफल हो पाएंगे। वहीं बैठक में ही पूरे बुंडू अनुमंडल के प्रखंडों को सूखाग्रस्त घोषित करने की माग सरकार से की गई। इसके उपरात बुंडू अनुमंडल स्तरीय तदर्थ कमेटी की घोषणा की गई। जिसमें मुंडा श्री कृष्ण कुमार सिंह को अध्यक्ष, गोपाल सिंह मानकी, जादू सिंह मुंडा, कार्तिक सिंह मुंडा, दलगोविंद सिंह मुंडा को उपाध्यक्ष, यदुगोपाल सिंह मुंडा को सचिव, जगतपाल बड़ाईक, खुदीराम मुंडा, प्रधान सिंह मुंडा, रघुनाथ सिंह मुंडा को उपसचिव, देवीदयाल सिंह मानकी को कोषाध्यक्ष, युगलकिशोर सिंह मुंडा को उपकोषाध्यक्ष, ठाकुर मनमोहन सिंह मुंडा को कानूनी सलाहकार बनाया गया है। इनके अलावे 11 कार्यकारिणी सदस्यों का भी चयन किया गया है।

loksabha election banner

--------------

फुटबॉल की तैयारियों को लेकर बनी रणनीति

संवाद सूत्र, सोनाहातू : जन कल्याण युवा विकास क्लब मारागकिरी, चरकुडीह के द्वारा आम टाड मैदान में अगहन संक्राति के अवसर पर रविवार को आयोजित होने वाले 35 वें एकदिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता की सारी तैयारिया पूरी हो गई है। प्रतियोगिता का उद्घाटन सुबह 9 बजे किया जाएगा। प्रतियोगिता में झारखंड, पश्चिम बंगाल एवं ओड़िशा की 16 टीमें मैच खेलेंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.