Move to Jagran APP

कीचड़ में तब्दील हुई सड़क, चलना दुश्वार

सोनाहातू : प्रखंड के आदर्श गाव लादुपडीह में प्रवेश करते ही आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। गाव

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Sep 2018 01:18 AM (IST)Updated: Sun, 23 Sep 2018 01:18 AM (IST)
कीचड़ में तब्दील हुई सड़क, चलना दुश्वार
कीचड़ में तब्दील हुई सड़क, चलना दुश्वार

सोनाहातू : प्रखंड के आदर्श गाव लादुपडीह में प्रवेश करते ही आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। गाव में प्रवेश करने के लिए दो तीन रास्ते जरूर हैं, लेकिन एक भी रास्ता सही ढंग का नहीं है। रास्ते को आधा-अधूरा बनाए जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अचानक आने वाले राहगीरों को और भी परेशानी होती है एवं कीचड़ में फंस जाते हैं। लोग कीचड़ के कारण इधर-उधर से गलियों में बरसात तक आना -जाना करते हैं। गाव का मुख्य पथ भी अधूरा रहने से कीचड़ व जल जमाव से डूबा हुआ है। आसपास के गावों के लोगों ने इस गाव को राजधानी की संज्ञा भी दे रखी है। लेकिन गाव के अंदर की सड़कों की स्थिति दयनीय है।

loksabha election banner

-----------

किसान सभा की बैठक

संवाद सूत्र, सोनाहातू : प्रखंड के माहिल, पंडाडीह में शनिवार को किसान सभा की बैठक ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह मुंडा की अध्यक्षता में हुई। मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित माकपा के पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह मुंडा ने कहा कि राज्य के किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। किसान ऋण के बोझ में दबे हुए है। इसलिए किसानों का ऋण माफ होनी चाहिए। किसान सभा के पूर्वी अध्यक्ष गुरूवा सिंह मुंडा ने कहा कि किसान अपना हक पाने के लिए संगठन बनाने पर जोर दें। तभी हक मिल पायेगा। इसके उपरात कमेटी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष अजय कुमार सिंह मुंडा, सचिव महेश्वर कुम्हार, उपसचिव गुहीराम पुरान एवं उपाध्यक्ष गुरूवा सिंह मुंडा को चुना गया। कमेटी में 19 सदस्यों को रखा गया है। बैठक में जिला सचिव विश्वदेव सिंह मुंडा, रामधन मछुवा, हरिश्चंद्र प्रमाणिक, रामप्रसाद पातर, योगेशवर महतो आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.