प्रियंका, रजनी व यशस्वी का स्टेट टीम में चयन
खूंटी : द्वितीय झारखंड जीत कुनेडो मार्शल आर्ट संघ के तत्वावधान में आयोजित राज्यस्तरीय 64वें स्कूल नेशनल गेम्स चयन प्रतियोगिता में खूंटी जिले की छात्राओं ने अपना परचम फहराया। इन्होंने दो स्वर्ण, चार रजत एवं एक कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।

19 वर्ष आयुवर्ग में प्रियंका कुमारी ने स्वर्ण, रजनी कुमारी व सोनिया कुमारी ने रजत एवं शिल्पी कुमारी ने कांस्य पदक हासिल किया है। वहीं, 17 वर्ष आयुवर्ग में यशस्वी छाया ने स्वर्ण, साक्षी लुकस ने रजत एवं पार्वती कुमारी ने कांस्य पदक प्राप्त किया है। प्रियंका कुमारी, रजनी कुमारी व यशस्वी छाया का चयन झारखंड टीम में किया गया है। गौरतलब है कि झारखंड टीम को आगामी दो जनवरी से आठ जनवरी तक दिल्ली में आयोजित स्कूल नेशनल गेम्स में भाग लेना है। इस सफलता पर संघ के अध्यक्ष कृष्ण मोहन कुमार व सचिव अब्दुल कादिर ने सफल छात्राओं को बधाई दी है।