Move to Jagran APP

झामुमो की संघर्ष यात्रा आज

खूंटी : झारखंड मुक्ति मोर्चा की संघर्ष यात्रा पार्ट 2 का शुभारंभ रविवार को होगा। इस यात्रा का नेतृत्व पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद ने बताया कि दूसरे चरण की संघर्ष यात्रा का शुभारंभ भगवान बिरसा मुंडा की जन्मभूमि उलिहातू से किया जाएगा। संघर्ष यात्रा में पार्टी के सभी सांसद, विधायक व केंद्रीय नेता रहेंगे।

By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Oct 2018 01:29 AM (IST)Updated: Sun, 28 Oct 2018 01:29 AM (IST)
झामुमो की संघर्ष यात्रा आज

खूंटी : झारखंड मुक्ति मोर्चा की संघर्ष यात्रा पार्ट 2 का शुभारंभ रविवार को होगा। इस यात्रा का नेतृत्व पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद ने बताया कि दूसरे चरण की संघर्ष यात्रा का शुभारंभ भगवान बिरसा मुंडा की जन्मभूमि उलिहातू से किया जाएगा। संघर्ष यात्रा में पार्टी के सभी सांसद, विधायक व केंद्रीय नेता रहेंगे।

loksabha election banner

उन्होंने बताया कि सुबह 10 बजे उलिहातू में कार्यक्रम के बाद दोपहर 12 बजे किताहातु में गया मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। एक बजे खूंटी नीचे चौक कार्यकर्ताओं द्वारा नेताओं का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद दोपहर तीन बजे तोरपा प्रखंड मैदान में आमसभा का आयोजन किया जाएगा। दूसरे दिन सोमवार को सुबह 10 बजे तोरपा-मरचा मोड़ से रनिया होते हुए संघर्ष यात्रा सोदे और बानो पहुंचेगी, जहां आमसभा की जाएगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान एक हजार मोटरसाइकिलों का काफिला हर स्थान पर हेमंत सोरेन के साथ रहेगा। संघर्ष यात्रा का समापन दो नवंबर को गुमला में होगा। पहले चरण की संघर्ष यात्रा 27 अगस्त से दो सितंबर तक कोल्हान प्रमंडल के इलाकों में आयोजित की गई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.