Move to Jagran APP

खूंटी क्लब में आरएसएस ने मनाया शरद पूर्णिमा उत्सव

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खूंटी की ओर से खूंटी क्लब में शरद पूर्णिमा उत्सव मनाया गया। मौके पर जिला प्रचार प्रमुख अश्विनी मिश्रा धर्म जागरण विभाग प्रमुख मदन मोहन गुप्ता नगर संघचालक सुरेश मिश्रा जिला कार्यवाह शशि पांडेय उपस्थित थे।

By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Oct 2021 10:23 PM (IST)Updated: Wed, 20 Oct 2021 10:23 PM (IST)
खूंटी क्लब में आरएसएस ने मनाया शरद पूर्णिमा उत्सव
खूंटी क्लब में आरएसएस ने मनाया शरद पूर्णिमा उत्सव

जागरण संवाददाता, खूंटी : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खूंटी की ओर से खूंटी क्लब में शरद पूर्णिमा उत्सव मनाया गया। मौके पर जिला प्रचार प्रमुख अश्विनी मिश्रा, धर्म जागरण विभाग प्रमुख मदन मोहन गुप्ता, नगर संघचालक सुरेश मिश्रा, जिला कार्यवाह शशि पांडेय उपस्थित थे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा में भगवा ध्वज लगा कर कार्यक्रम किया गया और भारत माता की प्रार्थना की गई। मौके पर खेल, व्यायाम, कसरत आदि के साथ शरद पूर्णिमा उत्सव मनाया गया। साल के 12 महीनों में शरद पूर्णिमा का दिन सबसे खास होता है। यह दिन तन, मन और धन के लिए सर्वश्रेष्ठ होता है। इस दिन चंद्रमा की किरणों से अमृत की वर्षा होती है। केवल शरद पूर्णिमा में ही चंद्रमा अपनी सोलह कलाओं से संपूर्ण होती है और पृथ्वी के सबसे ज्यादा निकट भी रहती है। आयुर्वेदाचार्य भी इस पूर्णिमा की प्रतीक्षा करते हैं। इस दिन की शीतल चांदनी में रखी खीर खाने से शरीर के सभी रोग दूर होते हैं। ऐसी मान्यता है कि जब वृंदावन में भगवान कृष्ण रास रचा रहे थे तो चंद्रमा आकाश से यह सब देख रही थी और भाव विभोर होकर अपनी शीतलता के साथ पृथ्वी पर अमृत की वर्षा आरंभ कर दी। विश्व के आदि कवि महर्षि बाल्मीकि की जयंती भी है। वे मात्र कवि नहीं थे अपितु दिव्य अस्त्रों के ज्ञाता भी थे। उन्होंने लव कुश को महान योद्धा बनाया। उन्होंने रामायण महाकाव्य की रचना की थी।

loksabha election banner

इस अवसर पर जिला प्रचार प्रमुख अश्विनी मिश्रा ने कहा कि भारत 12 सौ साल पहले विश्व गुरु था, अब फिर से देश को विश्व गुरु बनाना है। उन्होंने कहा कि आज शरद पूर्णिमा के साथ कवि महर्षि बाल्मीकि की जयंती भी है। दुनिया में जितने भी धर्म है लगभग सभी विस्तारवादी हैं। सनातन धर्म ऐसा धर्म है जो आक्रांता या विस्तारवादी नहीं है। शरद पूर्णिमा के अवसर पर उपस्थित लोगों ने खीर का भोग ग्रहण किया। इस अवसर पर मनोज साहू, सुनील मिश्रा, विनोद जायसवाल, प्रियंक भगत, अनिल कुमार, मुसाफिर विश्वकर्मा, डा. अवधेश कुमार समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.