शिक्षा विभाग के पदाधिकारी ने की समीक्षा
संवाद सूत्र कर्रा शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न गतिविधियों का प्रखंड कार्यक्रम पदाधिका
संवाद सूत्र, कर्रा : शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न गतिविधियों का प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनमोहन साहू ने प्रखंड के सभी कोटि के विद्यालय प्रभारियों के साथ शनिवार को प्लस टू उच्च विद्यालय, कर्रा के सभागार में समीक्षा बैठक की। बैठक में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हेतु विद्यालय में संचालित महत्वपूर्ण कार्यक्रम ज्ञानसेतु की समीक्षा की गई। वर्तमान में संचालित बूस्टर फेज कक्षा 1 से 7 तक 30 सितंबर तक संचालित होगा। इसके बाद प्रतिदिन दो घटे संचालित किया जाएगा। यह जानकारी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनमोहन साहू ने दी। इसके अतिरिक्त बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए सूची जमा करना, सभी तरह के उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा करन, साइकिल हेतु सूची देना, नवोदय विद्यालय के लिए बच्चों को फार्म भरवाना एवं आधार खाता विहीन बच्चों की सूची जमा करने का निर्देश दिया गया। समीक्षा बैठक में 162 विद्यालयों के प्रभारी शिक्षक, राज्य साधनसेवी एरियल संजय कंडूलना एवं सभी प्रखंड संकुल साधनसेवी उपस्थित थे।