Move to Jagran APP

रामेश्वर उरांव के अनुभव का मिलेगा लाभ : चौधरी

खूंटी पूर्व केंद्रीय मंत्री रामेश्वर उरांव को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर खूंटी जिला कांग्रेस कमेटी में हर्ष की लहर है। जिला कमेटी के कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामकृष्ण चौधरी ने कहा है कि रामेश्वर उरांव का लंबे समय से राजनीति जीवन में बेहतर अनुभव रहा है। झारखंड कांग्रेस को इसका लाभ मिलेगा। आगामी विधानसभा चुनाव 2019 में भी इसका असर दिखने वाला है। पूर्व विधायक कालीचरण मुंडा ने कहा कि कांग्रेस के केंद्रीय अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के द्वारा जिस तरह से एक से बढ़कर एक फैसला लिया

By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Aug 2019 09:04 PM (IST)Updated: Thu, 29 Aug 2019 06:44 AM (IST)
रामेश्वर उरांव के अनुभव का मिलेगा लाभ : चौधरी
रामेश्वर उरांव के अनुभव का मिलेगा लाभ : चौधरी

खूंटी : पूर्व केंद्रीय मंत्री रामेश्वर उरांव को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर खूंटी जिला कांग्रेस कमेटी में हर्ष की लहर है। जिला कमेटी के कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामकृष्ण चौधरी ने कहा है कि रामेश्वर उरांव का लंबे समय से राजनीतिक जीवन में बेहतर अनुभव रहा है। झारखंड कांग्रेस को इसका लाभ मिलेगा। आगामी विधानसभा चुनाव 2019 में भी इसका असर दिखने वाला है। पूर्व विधायक कालीचरण मुंडा ने कहा कि कांग्रेस के केंद्रीय अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के द्वारा जिस तरह से एक से बढ़कर एक फैसला लिया जा रहा है वह संगठन हित में है। रामेश्वर उरांव के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर राज्य भर में कार्यकर्ताओं एक अलग ही तरह का उमंग है, जिसका असर विधानसभा चुनाव में भी देखने को मिलेगा। हर्ष व्यक्त करने वालों में सुशील सांगा, ओमप्रकाश मिश्रा, बैजनाथ मुंडा, अजय कुमार, मोहमद जमील, पुरुषोत्तम गंझू, राम मुंडा, सुबोध कुमार, सेवक चौधरी, अतुल खलखो, पुनीत हेम्ब्रम, नरेंद्र श्रीवास्तव, पीटर मुंडू, नरेद तिर्की, मीनाक्षी मुंडू, सोमरा मुंडा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस जिला कमेटी के सदस्य व अन्य लोगों के नाम शामिल हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.