अब तक 681 एकड़ में लगी अफीम की फसल नष्ट
खूंटी : अफीम की फसल नष्ट करो जिला पुलिस का अभियान गुरुवार को भी जारी रहा। बुधवार और गुरुवार को पुलिस
खूंटी : अफीम की फसल नष्ट करो जिला पुलिस का अभियान गुरुवार को भी जारी रहा। बुधवार और गुरुवार को पुलिस ने दो सौ एकड़ में लगी फसल को नष्ट किया। इस अभियान में जनता का भी सहयोग मिल रहा है। यह जानकारी आरक्षी अधीक्षक अश्विनी कुमार सिन्हा ने एसपी ने बताया कि खूंटी पुलिस ने बुधवार को पुलिस अवर निरीक्षक वासुदेव प्रसाद और सहायक अवर निरीक्षक एग्नायुस टोप्पो, जिला सशस्त्र बल और जैप के जवानों ने खूंटी थानान्तर्गत लातरजंग डैम के पास जामुनडीह में कांची नदी नदी में देव नदी पुल के 35 एकड़ जमीन में लगी अफीम की फसल को नष्ट कर दिया। गुरुवार को थानाप्रभारी अहमद अली के नेतृत्व में गठित टीम ने खूंटी थाना के बुरुहातु और ईचागुटु गांव में तीस एकड़ में लगी फसल को नष्ट किया। इस टीम में वासुदेव साह और सशस्त्र बल के जवान शामिल किए गए थे। बुधवार को मुरहू थाना प्रभारी दिनेश कुमार प्रजापति के नेतृत्व में गठित टीम ने बाड़ी रानी फॉल में 110 एकड़ में लगी फसल को नष्ट किया। इस टीम में अवर निरीक्षक बमबम कुमार, सहायक अवर निरीक्षक कमलेश चौधरी, फूलचंद चौरसिया, सुनील कुमार और भारी संख्या में सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। एजी -14 के प्रभारी पुलिस निरीक्षक प्रवीण कुमार के नेतृत्व में मुरहू थाना के माइलडीह पसराबेड़ा गांवों में 25 एकड़ भूमि में लगी अफीम की फसल को नष्ट किया। इस टीम में अवर निरीक्षक दुग्गन टोकनो, सअनि एके पालित और झारखंड जगुआर के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। एसपी ने दावा किया कि अबतक खूंटी जिला में 681 एकड़ में लगी फसल को नष्ट किया गया। इस जिले में यह एक रिकॉर्ड है।