प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरों के लिए जीने वाले शख्स हैं : कोचे
भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन पूरे देश में सेवा सप्ताह के रूप से मनाया जा रहा है। यह सेवा सप्ताह 14 सितंबर से शुरू होकर 20 सितंबर तक जारी रहेगा।
तोरपा : भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन पूरे देश में सेवा सप्ताह के रूप से मनाया जा रहा है। यह सेवा सप्ताह 14 सितंबर से शुरू होकर 20 सितंबर तक जारी रहेगा। इस बीच भाजपा कार्यकर्ता कई समाजसेवा के कार्य करेंगे। इसका शुभारंभ मंगलवार को जिले में किया गया। साथ ही तोरपा प्रखंड में भी भाजपाइयों ने विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर सफाई अभियान चलाकर कर अभियान का शुभारंभ किया।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला संयोजक नीरज पाढ़ी एवं सह संयोजक सिद्धार्थ गुप्ता के अध्यक्षता में हिल चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा व नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा की सफाई कर माल्यार्पण किया गया। साथ ही उस जगह की साफ-सफाई की गई। मौके पर विधायक कोचे मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरों के लिए जीने वाले शख्स हैं। उनके कठिन परिश्रम और कुशल नेतृत्व की वजह से आज अन्य देशों के मुकाबले कोविड 19 के कहर से भारत को काफी हद तक बचाया जा सका है। कोरोना के खिलाफ लड़ाई मजबूती से लड़ी जा रही है।
बता दें कि प्रधानमंत्री का जन्मदिन 17 सितंबर को है। पार्टी द्वारा मनाए जा रहे सेवा सप्ताह के दौरान रक्तदान, पौधारोपण, फल वितरण एवं सरकारी योजनाओं का लाभ समेत कई कार्यक्रम देशभर में आयोजित किए जाएंगे। मौके पर जिला जिला महामंत्री शशांक राय, जिला उपाध्यक्ष तुलसी भगत, कृपा सिधु बेहरा, तोरपा मंडल अध्यक्ष पुरेन्द्र मांझी, संतोष जायसवाल, नागेंद्र साहू, मनोज लुगुन, जयमंगल गुड़िया, नीरज जायसवाल, अजीत रॉय, केशव कुमार, सुबोध जायसवाल, दीपक तिग्गा, मोनू चौधरी, प्रियांशु कुमार व निखिल कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।