Move to Jagran APP

भगत सिंह चौक में 14 लाख से बन रहा पूजा पंडाल

शहर में दुर्गोत्सव की धूम है। करीब एक दर्जन स्थानों में दुर्गापूजा का आयोजन किया जा रहा है। सभी पूजा समितियां एक से बढ़कर एक पूजा पंडाल का निर्माण करा रही हैं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 29 Sep 2019 07:36 PM (IST)Updated: Sun, 29 Sep 2019 07:36 PM (IST)
भगत सिंह चौक में 14 लाख से बन रहा पूजा पंडाल

खूंटी : शहर में दुर्गोत्सव की धूम है। करीब एक दर्जन स्थानों में दुर्गापूजा का आयोजन किया जा रहा है। सभी पूजा समितियां एक से बढ़कर एक पूजा पंडाल का निर्माण करा रही हैं। भगत सिंह चौक दुर्गापूजा समिति द्वारा 14 लाख की लागत से पूजा पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है।

loksabha election banner

इस वर्ष समिति की ओर से 55 फीट ऊंचे और 45 फीट चौड़े बनाए जा रहे पूजा पंडाल को काल्पनिक मंदिर का रूप दिया जा रहा है। पंडाल का निर्माण कोलकाता से आए 20 कारीगर पिछले एक माह से कर रहे हैं। पंडाल के अंदर आंतरिक सज्जा में महल का प्रारूप बनाया जा रहा है, जो विशेष आकर्षण का केंद्र होगा। बाहुबली की थीम पर आधारित 15 फीट ऊंची दुर्गा जी की प्रतिमा का निर्माण प्रसिद्ध मूर्तिकार सुधीर पाल कर रहे हैं। पंडाल व आसपास क्षेत्र में आकर्षक विद्युत सज्जा का काम पश्चिम बंगाल के चंदननगर से आए कारीगरों द्वारा किया जा रहा है। दुर्गापूजा के दौरान सड़क पर किसी प्रकार का अवरोध न हो इसे ध्यान में रखते हुए मुख्य पथ पर विद्युत तोरणद्वार नहीं लगाया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष रूपेश जायसवाल ने बताया कि पंडाल निर्माण पूरी तरह से प्लास्टिक मुक्त रहेगा। साथ ही प्रसाद वितरण में भी प्लास्टिक का उपयोग नहीं किया जाएगा। दर्शनार्थियों को मां भवानी के दर्शन करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ख्याल रखा जाएगा। विदित हो कि भगत सिंह चौक में दुर्गापूजा का आयोजन वर्ष 1968 से किया जा रहा है। इस बार पूजा की 51वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.