Move to Jagran APP

760 जरूरतमंद लोगों को मिले कंबल

खूंटी : बढ़ती ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से गरीब जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में नगर पंचायत कार्यालय परिसर में शनिवार को 760 कंबल वितरित किए गए।

By JagranEdited By: Published: Sun, 30 Dec 2018 12:41 AM (IST)Updated: Sun, 30 Dec 2018 12:41 AM (IST)
760 जरूरतमंद लोगों को मिले कंबल
760 जरूरतमंद लोगों को मिले कंबल

जागरण संवाददाता, खूंटी : बढ़ती ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से गरीब जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में नगर पंचायत कार्यालय परिसर में शनिवार को 760 कंबल वितरित किए गए।

loksabha election banner

नगर पंचायत अध्यक्ष अर्जुन पाहन ने बताया कि जिला से 760 कंबल की आपूर्ति की गई थी। ये सभी कंबल आज वितरित कर दिए गए। लेकिन इतने से काम चलने वाला नहीं है। इसलिए नगर पंचायत की ओर से भी दो-तीन दिन में लगभग 1200 कंबल का वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत की ओर से लोगों को ठंड से राहत देने के लिए हर वार्ड में दो-तीन अलाव जलाए जा रहे हैं। इस मौके पर कार्यपालक अभियंता महेन्द्र राम, नगर पंचायत उपाध्यक्ष राखी कश्यप समेत कई वार्ड पार्षद मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.