खूंटी के लोगों ने पेश की सेवाकार्य की मिसाल : विधायक
वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण काल में खूंटी के लोगों द्वारा किया जा रहा सेवाकार्य सराहनीय है। लॉकडाउन के प्रथम चरण से अब तक निरंतर जरूरतमंद गरीबों के बीच सेवाकार्य कर खूंटी के लोगों ने एक मिसाल कायम की है।
खूंटी : वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण काल में खूंटी के लोगों द्वारा किया जा रहा सेवाकार्य सराहनीय है। लॉकडाउन के प्रथम चरण से अब तक निरंतर जरूरतमंद गरीबों के बीच सेवाकार्य कर खूंटी के लोगों ने एक मिसाल कायम की है। यह बात स्थानीय विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने कही। वे रविवार को नगर भवन में आयोजित सम्मान समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि चेंबर ऑफ कामर्स, जिला व्यवसायी संघ, मारवाड़ी युवा मंच, विहिप, आरएसएस व सेवा वेलफेयर सोसाइटी आदि संगठनों ने जरूरतमंद लोगों के बीच निस्वार्थ भाव से जो सेवाकार्य किया वह अनुकरणीय है। प्रारंभ में जरूरतमंदों के बीच राशन व अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया और अब जब बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में प्रवासी आ रहे हैं, तो उनके लिए भोजन-पानी की व्यवस्था भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना ऐसी बीमारी है जो अमीर, गरीब में भेद नहीं करती है। जरा सी असावधानी होते ही इससे संक्रमित होने की संभावना बढ़ जाती है। अत: लोगों से शारीरिक दूरी बनाए रखना ही इससे बचाव का सबसे बढि़या उपाय है। समारोह में लॉकडाउन में निरंतर सेवाकार्य कर रहे चेंबर ऑफ कामर्स, जिला व्यवसायी संघ, मारवाड़ी युवा मंच, विहिप, आरएसएस व सेवा वेलफेयर सोसाइटी आदि संगठनों के पदाधिकारियों व सदस्यों को शॉल व सैनिटाइजर देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें प्रशस्ति पत्र भी दिया गया। समारोह को जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो, नगर पंचायत अध्यक्ष अर्जुन पाहन, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ओपी कश्यप, जिला उपाध्यक्ष ज्योतिष भगत, चंद्रशेखर गुप्ता सहित चेंबर के अध्यक्ष विनोद जायसवाल, व्यवसायी संघ के अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, आरएसएस के ओमप्रकाश भाला, सेवा वेलफेयर सोसाइटी के अजय शर्मा व मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष संजय अग्रवाल आदि ने भी संबोधित किया। मौके पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष राखी कश्यप, महामंत्री विनोद नाग, विहिप के प्रियांक भगत, संवेदक विजय साहू, जोगेंद्र नायक, नगर पंचायत अध्यक्ष अर्जुन पहान, उपाध्यक्ष राखी कश्यप, भाजपा नगर अध्यक्ष सुरेश जायसवाल, विकास चौधरी, विजय घोष, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सह वार्ड पार्षद अनूप साहू, सोनू कुमार एवं रूपेश जायसवाल, सुकेद्र महतो, लव चौधरी, कृष्णानंद तिवारी, अमित जैन, विश्वजीत देवघरिया, प्रशांत भगत, रोहित जैन, अंकित जैन, बजरंग बाहेती, विशाल साहू आदि उपस्थित थे।