खूंटी में पत्थलगड़ी नेता सुखराम मुंडा गिरफ्तार
पिछले दिनों उदबुरू में बैंक ऑफ ग्रामसभा व रक्षा विश्र्वविद्यालय भवन शिलान्यास कार्यक्रम दौरान पत्थलगड़ी यूसुफ पूर्ति ने की थी।
By Edited By: Published: Tue, 14 Aug 2018 10:58 PM (IST)Updated: Wed, 15 Aug 2018 06:26 PM (IST)
जागरण संवाददाता,खूंटी : जिला पुलिस ने एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा की गुप्त सूचना पर पत्थलगड़ी की पहली पंक्ति का नेता सुखराम मुंडा (पिता चंबूराय मुंडा पतराटोली खूंटी) को मुरहू स्थित नील फैक्ट्री के पास से गिरफ्तार किया है।
गौरतलब है कि पिछले दिनों उदबुरू में बैंक ऑफ ग्रामसभा व रक्षा विश्र्वविद्यालय भवन शिलान्यास कार्यक्रम दौरान पत्थलगड़ी यूसुफ पूर्ति ने की थी। वैसे बैंक ऑफ ग्रामसभा के उद्घाटन कार्यक्रम में पत्थलगड़ी के कई समर्थक उपस्थित थे,लेकिन सुखराम मुंडा की भूमिका अहम थी।
इस संबंध में एसपी ने बताया कि कोचांग-कुरूंगा क्षेत्र में पत्थलगड़ी कार्यक्रम में सुखराम मुंडा तैयारी करवाता था। इसकी गिरफ्तारी के लिए उस क्षेत्र में लगातार छापेमारी अभियान जारी था। सुखराम मुंडा की गिरफ्तारी अभियान में मुरहू थाना प्रभारी अरुण कुमार दूबे, राजन कुमार और जैप के जवान शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें