Move to Jagran APP

खूंटी में कुख्यात नक्सली बुधवा मुंडा गिरफ्तार

नक्सली बुधवा मुंडा पुलिस के साथ मुठभेड़, पुलिस को टारगेट कर लैंडमाइंस लगाने, जन अदालत लगाकर ग्रामीणों की हत्या करने में शामिल रहा है।

By Sachin MishraEdited By: Published: Thu, 27 Sep 2018 06:53 PM (IST)Updated: Thu, 27 Sep 2018 06:53 PM (IST)
खूंटी में कुख्यात नक्सली बुधवा मुंडा गिरफ्तार
खूंटी में कुख्यात नक्सली बुधवा मुंडा गिरफ्तार

खूंटी, जेएनएन। पुलिस ने झारखंड के खूंटी से भाकपा माओवादी का कुख्यात नक्सली बुधवा मुंडा को गिरफ्तार कर लिया है।

loksabha election banner

जानकारी के मुताबिक, नक्सली बुधवा मुंडा पुलिस के साथ मुठभेड़, पुलिस को टारगेट कर लैंडमाइंस लगाने, जन अदालत लगाकर ग्रामीणों की हत्या करने में शामिल रहा है। बुधवा मुंडा अड़की इलाके का कुख्यात नक्सली है।एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा ने बताया कि अड़की थाना क्षेत्र के बालालौंग से इस नक्सली को गिरफ्तार किया है।

गौरतलब है कि इससे पहले सिल्ली पुलिस ने पिछले 12 साल से फरार चल रही महिला नक्सली गोड़ाडीह बांस टोला निवासी सीमा देवी उर्फ रेणुका देवी को गिरफ्तार कर लिया। इसके खिलाफ गोला थाना में प्राथमिकी दर्ज है। जानकारी के मुताबिकगोड़ाडीह बांसटोला निवासी अमरूद सिंह उर्फ अरुण सिंह की पुत्री सीमा देवी पिछले 12 साल से फरार चल रही थी। इनके खिलाफ वारंट एवं घर की कुर्की भी की गई थी।

सिल्ली पुलिस एवं सताकी आरआरबी ने छापेमारी कर सीमा देवी को उसकी ससुराल राजाडेरा अनगड़ा से गिरफ्तार किया। सिल्ली पुलिस ने अभियुक्त सीमा देवी को गोला पुलिस को सौंप दिया। सीमा देवी ने बताया कि वह भय से नक्सलियों का खाना बनाती थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.