संगीत संध्या में झूमे लोग
जागरण संवाददाता, खूंटी : दुर्गापूजा हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्वक संपन्न होने के उपलक्ष्य में सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति, भगत ¨सह चौक ने गत बुधवार की रात संगीत संध्या का आयोजन किया। कार्यक्रम में पुरुलिया से आए म्यूजिक एंड म्यूजिक ग्रुप के कलाकारों ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति देकर लोगों का मन मोह लिया।
खूंटी : दुर्गापूजा हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्वक संपन्न होने के उपलक्ष्य में सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति, भगत ¨सह चौक ने गत बुधवार की रात संगीत संध्या का आयोजन किया। कार्यक्रम में पुरुलिया से आए म्यूजिक एंड म्यूजिक ग्रुप के कलाकारों ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति देकर लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम प्रणव कुमार पाल एवं नगर पंचायत के कार्यपालक महेन्द्र राम ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम की शुरुआत जहां भजन से हुई वहीं समापन फिल्मी गीतों से किया गया। कार्यक्रम रात करीब ढाई बजे तक चला। म्यूजिक एंड म्यूजिक ग्रुप की कलाकार पूजा झा, कुमारी दिव्या एवं मास्टर सौरभ ने एक से बढ़कर एक भजन व फिल्मी गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष रूपेश जायसवाल, सचिव सैकत दास, रितेश जायसवाल, भूषण कश्यप, राजीव महतो एवं प्रदीप अग्रवाल समेत अन्य सदस्यों का योगदान रहा।