Move to Jagran APP

डायन बिसाही में ग्राम प्रधान व उसकी पत्नी की हत्या

झारखंड के खूंटी में डायन बिसाही में ग्राम प्रधान व उसकी पत्नी की हत्या कर दी गई।

By Sachin MishraEdited By: Published: Mon, 17 Jul 2017 10:08 AM (IST)Updated: Mon, 17 Jul 2017 10:08 AM (IST)
डायन बिसाही में ग्राम प्रधान व उसकी पत्नी की हत्या
डायन बिसाही में ग्राम प्रधान व उसकी पत्नी की हत्या

जागरण संवाददाता, खूंटी। झारखंड राज्य के पिछड़े क्षेत्रों में शुमार खूंटी में अशिक्षा और जागरूकता की कमी लोगों के जीवन के लिए घातक साबित हो रही है। डायन जैसी कुप्रथा यहां घर किए हुए है और हत्याएं बदस्तूर जारी हैं। ग्राम प्रधान और उनकी पत्नी के साथ भी यही हुआ। उन्हें एक भैंसे की मौत का बदला लेने के लिए मार दिया गया। आरोप डायन-बिसाही का। चार लोगों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया, जिसमें से दो नामजद हैं और दो अज्ञात। पुलिस चारों लोगों की तलाश कर रही है।

loksabha election banner

मुरहू थाना क्षेत्र के रुमुतकेल गांव में शनिवार की देर रात ग्रामप्रधान पंडा मुंडा (45) और उनकी पत्नी अनिमा सोरेन मुमरू (39) की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। इस लोमहर्षक घटना से रुमुतकेल और आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार हत्या में खड़िया मुंडा के साथ तीन अन्य लोग शामिल थे। रविवार की दोपहर जानकारी देते हुए आरक्षी अधीक्षक अश्विनी कुमार सिन्हा ने मुरहू थाने में पत्रकारों को बताया कि एक भैंसे की मौत का बदला लेने के लिए इस घटना को अंजाम दिया गया है।

खड़िया मुंडा का भैंसा बीमार पड़ गया था जो बाद में मर गया। इसका कारण पता लगाने के लिए खड़िया किसी ओझा-गुणी के पास पहुंचा था। कथित रूप से उस ओझा गुणी ने बताया था कि पंडा और उसकी पत्नी ने मिलकर मंत्र-तंत्र किया, जिससे उसका भैंसा मर गया। जानकारी के बाद खड़िया प्रतिशोध की आग में जल रहा था। उसने अपने लोगों को गोलबंद कर दंपती की हत्या करने की साजिश रची।

एसपी ने बताया कि शनिवार की रात खड़िया साथियों के साथ ग्रामप्रधान के घर में घुस गया। उन लोगों के पास भुजाली थी। दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगाने के बाद लोगों ने दरवाजा तोड़ दिया। इसके बाद पति-पत्नी की काटकर हत्या कर दी।

यह भी पढ़ेंः पति का शव उठने से पहले ही तोड़ा दम

झारखंड की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.