Move to Jagran APP

संगठन की रीढ़ होते हैं कार्यकर्ता : बलमुचू

कर्रा : कार्यकर्ता किसी संगठन की रीढ़ होते हैं। कार्यकर्ताओं के बूते ही पार्टी मजबूत होती है। यहा बात पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार बलमुचू ने कही। वे गुरुवार को कर्रा प्रखंड के गोमा भगत बगीचा में आयोजित कांग्रेस प्रखंड समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पार्टी को फिर से मजबूती प्रदान करनी है। इसके लिए पुराने कार्यकर्ताओं को सजग कर नए युवाओं को अवसर प्रदान करना है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 25 Oct 2018 09:30 PM (IST)Updated: Thu, 25 Oct 2018 09:30 PM (IST)
संगठन की रीढ़ होते हैं कार्यकर्ता : बलमुचू
संगठन की रीढ़ होते हैं कार्यकर्ता : बलमुचू

कर्रा : कार्यकर्ता किसी संगठन की रीढ़ होते हैं। कार्यकर्ताओं के बूते ही पार्टी मजबूत होती है। यह बातें पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार बलमुचू ने कही। वे गुरुवार को कर्रा प्रखंड के गोमा भगत बगीचा में आयोजित कांग्रेस प्रखंड समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि पार्टी को फिर से मजबूती प्रदान करनी है। इसके लिए पुराने कार्यकर्ताओं को सजग कर नए युवाओं को अवसर प्रदान करना है। बलमुचू ने कहा कि भाजपा ने पिछले चुनाव में बेबुनियाद आरोप लगाकर और जनता को गुमराह कर जीत हासिल की थी, लेकिन इस चुनाव में भाजपा साफ हो जाएगी। कांग्रेस महागठबंधन की सरकार बनाएगी। जनता सभी जगह मोदी को नकार रही है और मोदी सरकार से छुटकारा पाना चहती है, जिसके लिए जनता फिर कांग्रेस को बहुमत में देखना चहती है। पार्टी के समन्यवक रामा खलखो ने कहा कि पार्टी के विस्तार के लिए जिला, प्रखंड, पंचायत व बूथ स्तर पर जाकर कार्यकर्ताओं को सजग करना हमारा पहला लक्ष्य है। बैठक को रोयल बखला, पुनीत हेम्ब्रम, केडी गुरू, विनोद भगत, एग्नेश होरो, जोनसन तिडू व राम ¨सह भगत ने भी संबोधित किया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप कुमार देवधारिया ने की और संचालन बिनोद भगत ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.