दशहरा शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं
दशहरा महोत्सव में आयोजित किए जाने वाले रावण दहन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर रविवार को महादेव मंडा में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो आदि थे।
खूंटी : दशहरा महोत्सव में आयोजित किए जाने वाले रावण दहन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर रविवार को महादेव मंडा में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो एवं विश्व हिदू परिषद जिलाध्यक्ष विनोद जायसवाल उपस्थित हुए। मौके पर काशीनाथ महतो ने कहा कि हमारे जिले का इतिहास रहा है कि हम हर पर्व शांति व सौहार्द के साथ मनाते हैं। इस परंपरा को कायम रखते हुए दशहरा शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं। उन्होंने कमेटी को निर्देश देते हुए कहा कि रावण दहन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हो। बैठक में प्रियांक भगत, आनंद राम, परमानंद कश्यप, वीरेन सोनी, विशाल साहू, अमित, भुनेश्वर व देवेंद्र आदि भाजपा व विहिप के कार्यकर्ता उपस्थित थे।