विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खूंटी में तीन नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, दो आरोपित गिरफ्तार; दो की तलाश में जुटी पुलिस

Published: Wed, 04 Nov 2026 09:31 AM (IST)

खूंटी में तीन नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जिसमें दो सगी बहनें भी शामिल हैं। पुलिस ...और पढ़ें

खूंटी में तीन नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला।

खूंटी में तीन नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला।

HighLights

  1. खूंटी में तीन नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला।

  2. पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया, दो फरार।

जागरण संवाददाता, खूंटी। खूंटी थाना क्षेत्र में तीन नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। घटना सोमवार रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, कुछ युवक तीनों लड़कियों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए और अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर उनके साथ जबरदस्ती की। पीड़िताओं में दो सगी बहनें शामिल हैं।

मंगलवार को पीड़िताओं की शिकायत पर महिला थाना, खूंटी में प्राथमिकी दर्ज की गई। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपित युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार दोनों आरोपित मारंगहादा थाना क्षेत्र के बाड़ेडीह गांव निवासी हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस संबंध में महिला थाना कांड संख्या 18/26, दिनांक 3 नवंबर 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 65, 61, 126(2), 3(5) तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 4/6 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

प्राथमिकी में चार युवकों को आरोपित बनाया गया है। दो आरोपित फिलहाल फरार हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है। पुलिस ने पीड़िताओं की सदर अस्पताल में चिकित्सकीय जांच भी कराई है। फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। 

यह भी पढ़ें- देहरादून में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म, एक से दूसरे अस्पताल भटकती रही मासूम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।