मुरहू प्रखंड के नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का हुआ स्वागत
जासं खूंटी मुरहू
मुरहू प्रखंड के नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का हुआ स्वागत
जासं, खूंटी : मुरहू प्रखंड की सभी सोलह पंचायतों के नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का स्वागत सह अभिविन्यास कार्यशाला का आयोजन शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय के सभागार में किया गया। प्रधान संस्था द्वारा आयोजित कार्यशाला में प्रखंड की प्रमुख एलिस ओड़ेया, उप प्रमुख अरुण साबू, जिला परिषद सदस्य, सभी पंचायतों के मुखिया, उप मुखिया, पंचायत समिति सदस्य शामिल हुए। कार्यशाला में प्रदान संस्था ने मुरहू प्रखंड में किए जा रहे कार्यों आजीविका मिशन, महिला सशक्तीकरण, महिला संगठनों का निर्माण, स्वास्थ्य एवं जलछाजन आदि के संबंध में चर्चा की गई। कार्यशाला में पंचायत प्रतिनिधियों ने अपनी पंचायत को आदर्श पंचायत बनाने का संकल्प लिया। प्रमुख एलिस ओड़ेया ने अपने प्रखंड को सुंदर और विकसित बनाने का संकल्प लेते हुए सभी तरह की योजनाओं को गांवों तक पहुंचाने की बात कही। कार्यशाला में जिला परिषद सदस्य नेलानी देमता, उप प्रमुख अरुण कुमार साबू, बिचना पंचायत के मुखिया नरगिस प्रियंका, गुटुहातु के मुखिया सुरजू हस्सा, कूड़ापूर्ति पंचायत की मुखिया मार्गरेट बोदरा, कुदा के मुखिया अमर मुंडू, इंदीपीड़ी के मुखिया सुखराम सरूकद, केवड़ा के मुखिया चामनी हस्सा पूर्ति, कोड़ाकेल की मुखिया मरियम होरो, मुरहू पंचायत की मुखिया ज्योति डोडराय, दिगड़ी की मुखिया अंजना नाग, पंचायत समिति सदस्य तुरलन धान, बलमदीना पूर्ति, रश्मि कंडीर, जोहन नाग और विभिन्न पंचायतों के उप मुखिया ने भाग लिया। कार्यक्रम में झरिया महिला संघ की पौलिना पूर्ति, फुलमनी बोदरा, प्रिस्किला, सुषमा मुन्डू और प्रदान संस्था के विजय वीरू, कविता बोदरा, आसबीना पूर्ति, दीपा कुमारी, रीरा लोहरा, अंकित कुमार, मदन कुमार, अतुल कुमार, मेरी बोदरा, सोनाली सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।