खूंटी में मिले सात संक्रमित, पाच पुलिस जवान
गुरुवार को भी जिला में सात कोरोना संक्रमित मरीज मिले। बुधवार को मिले सात संक्रमितों में से पाच पुलिस के जवान हैं। जानकारी के अनुसार इन जवानों में कुछ खूंटी थाना परिसर में बने क्वार्टर में रहते हैं। थाना परिसर के क्वार्टर में रहने वाले जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनके क्वार्टर और आसपास पूरे थाना परिसर को सैनिटाइज किया गया।
खूंटी : गुरुवार को भी जिला में सात कोरोना संक्रमित मरीज मिले। बुधवार को मिले सात संक्रमितों में से पाच पुलिस के जवान हैं। जानकारी के अनुसार इन जवानों में कुछ खूंटी थाना परिसर में बने क्वार्टर में रहते हैं। थाना परिसर के क्वार्टर में रहने वाले जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनके क्वार्टर और आसपास पूरे थाना परिसर को सैनिटाइज किया गया। साथ ही वहा रहने वालों और संपर्क में आए अन्य सभी का सैंपल जाच के लिए लिया गया। वहीं, गुरुवार को मिले दो अन्य संक्रमित पहले से ही कोविड अस्पताल में भर्ती हैं। इसे मिलाकर अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 85 हो गई है।