कुएं में गिरने के बाद खुद निकला हाथी
एक विशालकाय जंगली हाथी बीते मंगलवार की रात के लगभग 2 बजे अम्मा पंचायत के बनई टोली के एक कुएं में गिर गया लेकिन खुद से निकल जंगल की ओर चला गया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 29 Jul 2020 11:03 PM (IST)Updated: Wed, 29 Jul 2020 11:03 PM (IST)
तोरपा : एक विशालकाय जंगली हाथी बीते मंगलवार की रात के लगभग 2 बजे अम्मा पंचायत के बनई टोली के एक कुएं में गिर गया, लेकिन खुद से निकल जंगल की ओर चला गया। ग्रामीणों ने बताया कि एक जंगली हाथी लगातार इन दिनों गाव में आ धमकता है और कुछ न कुछ नुकसान कर चला जाता है। लेकिन मंगलवार की रात एक विशाल हाथी गाव की ओर ही आ रहा था कि मार्शल तोपनो के एक टूटे हुआ कुएं में गिर गया। हालाकि, कुएं में पानी नही था और झाड़ी उग गई थी। इस कारण हाथी उस झाड़ी की सहायता से निकल कर जंगल की ओर चला गया। इसकी जानकारी गाव वालों को मिली तो लगभग सौ ढेड़ सौ की संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पहुंचे, पर वह चला गया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें