श्रमिकों के बीच पैंट, शर्ट और साड़ियों का वितरण
खूंटी प्रखंड में श्रम विभाग के झारखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत संचालित योजना के तहत शनिवार को निबंधित श्रमिकों के बीच पैंट शर्ट और साड़ी वितरण किया गया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Jul 2020 09:54 PM (IST)Updated: Sun, 05 Jul 2020 06:18 AM (IST)
खूंटी : खूंटी प्रखंड में श्रम विभाग के झारखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत संचालित योजना के तहत शनिवार को निबंधित श्रमिकों के बीच पैंट, शर्ट और साड़ी वितरण किया गया। मौके पर श्रमिकों को सरकार द्वारा चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। श्रम अधीक्षक ए ठाकुर ने बताया कि जिले में निबंधित श्रमिकों को योजना के तहत पैंट, शर्ट व साड़ी दी जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें