यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
प्रदान संस्था ने जरूरतमंदों को बांटा राशन
जानलेवा कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में लोग खुलकर सहयोग करने लगे हैं। विभिन्न संगठनों और बुद्धिजीवियों ने सहयोग का ...और पढ़ें

तोरपा : जानलेवा कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में लोग खुलकर सहयोग करने लगे हैं। विभिन्न संगठनों और बुद्धिजीवियों ने सहयोग का हाथ बढ़ा दिया है। सभी अपने-अपने स्तर से सहयोग करने में जुट गए हैं। कोई गरीबों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण कर रहा है, तो कोई मास्क, सैनिटाइजर व फिनायल आदि का वितरण कर लोगों को कोरोना से बचाव की जानकारी दे रहा है। जिला प्रशासन, प्रखंड प्रशासन और सरकार को भी इस आपदा से निपटने के लिए सहयोग राशि दे रहे हैं। वहीं, बुधवार को प्रदान संस्था ने बारकुली के जारी व दियाकेल के पैरा में कई गरीब परिवारों को चिह्नित कर उन्हें राशन वितरित किया। इसके अलावा एनएचपीसी परिसर में रह रहे 83 परिवारों को फ्रेंड्स क्लब व थाना प्रभारी सुदामा दास सहित कई संस्थाओं द्वारा मिलकर खाना खिलाया जा रहा है।