सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल
थाना क्षेत्र के बमरजा नहर समीप मंगलवार रात्रि 7.30 बजे सड़क दुर्घटना में बरवादाग
संसू, कर्रा : थाना क्षेत्र के बमरजा नहर समीप मंगलवार रात्रि 7.30 बजे सड़क दुर्घटना में बरवादाग गाव निवासी गंदूर प्रधान 30 वर्ष एवं संदीप महतो 22 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार दोनों युवक कर्रा से स्कूटी पर अपने गाव बरवादाग लौट रहे थे। तभी बमरजा नहर के समीप विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। इससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की खबर मिलते ही कर्रा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों युवक को कर्रा सीएचसी लाई। यहा डॉक्टर एम जमाल ने दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के राची रिम्स रेफर कर दिया। घटना की खबर मिलने पर परिजन एवं ग्रामीण डहकेला मुखिया पति विजय आईद सीएचसी कर्रा पहुंचे। दोनों के सिर व चेहरे पर चोट आने से स्थिति गंभीर बनी हुई है।