लैंपस में बर्बाद हो रहा है धान
प्रखंड कार्यालय पहुंचे एसडीओ प्रणव पाल को उप प्रमुख सोफिया सुल्ताना ने लैंपस के बारे जानकारी देते हुए कहा कि वर्तमान में ग्रामीणों की शिकायत मिली है कि तोरपा लैंपस में धान की खरीदारी नहीं हो रही है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Feb 2020 07:36 PM (IST)Updated: Wed, 26 Feb 2020 06:21 AM (IST)
तोरपा : प्रखंड कार्यालय पहुंचे एसडीओ प्रणव पाल को उप प्रमुख सोफिया सुल्ताना ने लैंपस के बारे जानकारी देते हुए कहा कि वर्तमान में ग्रामीणों की शिकायत मिली है कि तोरपा लैंपस में धान की खरीदारी नहीं हो रही है। वहीं जिन किसानों से धान खरीदा गया है, उन किसानों के खाते में अभी तक पैसा नही पहुंचा है। इसके अलावा लैंपस में कई क्विटल धान खरीद कर रखा हुआ है जो रखे-रखे बर्बाद हो जाएगा या फिर उसे चूहे खा जाएंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें