जल ही जीवन है, पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ
जल ही जीवन है जल है तो कल है। वृक्ष जब तक इस पृथ्वी पर है पेड़-पौधे पहाड़ पर्वत आदि हैं तभी तक प्राणी का अस्तित्व भी है। यह बातें गुजरात अहमदाबाद के सेवानिवृत्त पुलिस
तोरपा : जल ही जीवन है, जल है तो कल है। वृक्ष जब तक इस पृथ्वी पर है पेड़-पौधे पहाड़ पर्वत आदि हैं, तभी तक प्राणी का अस्तित्व भी है। यह बातें गुजरात अहमदाबाद के सेवानिवृत्त पुलिस अधीक्षक नरेश पटेल ने कही। वे बुधवार को महात्मा एनडी ग्रोवर डीएवी पब्लिक स्कूल में बच्चों को जल बचाओ, वृक्ष लगाओ विषय पर संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि जल ही जीवन है। यह बात हम हमेशा से सुनते आ रहे हैं। अर्थात पेड़ पौधों के कारण वर्षा के जल बरसते हैं तथा संरक्षित भी होते हैं। हमें चाहिए की अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाएं और उन्हें संरक्षित करें। जल को बचाने के लिए अंधाधुंध पेड़ के कटाई को रोकना चाहिए। ताकि समय पर वर्षा हो सके और वायु प्रदूषण को रोका जा सके। बताते चलें कि नरेश पटेल अपने बुलेट मोटरसाइकिल से पूरे देश का भ्रमण कर स्कूल कॉलेज के विद्यार्थियों को जल बचाने तथा वृक्ष लगाने पर जागरूक कर रहे हैं। मौके पर स्कूल के प्रधानाध्यापक ज्ञान हंस ओझा व अनंत नंद सहित कई शिक्षक उपस्थित थे।