Move to Jagran APP

सीएए को लेकर गुमराह कर रहा है विपक्ष : कुलस्ते

संवाद सहयोगी खूंटी नागरिकता संशोधन कानून को लेकर काग्रेस सहित अन्य विपक्षी पार्टिया अपन

By JagranEdited By: Published: Sun, 19 Jan 2020 01:34 AM (IST)Updated: Sun, 19 Jan 2020 06:16 AM (IST)
सीएए को लेकर गुमराह कर रहा है विपक्ष : कुलस्ते
सीएए को लेकर गुमराह कर रहा है विपक्ष : कुलस्ते

संवाद सहयोगी, खूंटी : नागरिकता संशोधन कानून को लेकर काग्रेस सहित अन्य विपक्षी पार्टिया अपने राजनीतिक लाभ के लिए जनता खासकर अल्पसंख्यक समुदाय को गुमराह कर देश में अराजकता का माहौल पैदा कर रही हैं। लोकसभा और राज्यसभा में बिल को पारित कराने में लगभग सभी दलों ने बिल का समर्थन किया। उसके बाद ही राष्ट्रपति की मुहर इसमें लगी और यह कानून बनाए लेकिन अब विपक्षी दल अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए बिल का विरोध कर रहे हैं। ये बातें केंद्रीय इस्पात मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहीं। वे शनिवार को स्थानीय नगर भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं और खूंटी के बुद्धिजीवियों के साथ नागरिकता संशोधन कानून, सीएए को लेकर आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

बैठक में लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा, राज्यसभा सासद समीर उराव, विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, बीस सूत्री के जिला उपाध्यक्ष ओपी कश्यप, नगर पंचायत अध्यक्ष अर्जुन पाहन, उपाध्यक्ष राखी कश्यप, भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो सहित शहर के प्रबुद्धजनों ने भाग लिया। केंद्रीय मंत्री कुलस्ते ने कहा कि सीएए से देश के किसी भी नागरिक को डरने की कोई जरूरत नहीं है। किसी भी भारतीय नागरिक का इस कानून से कोई लेना-देना नहीं है। इससे किसी भारतीय नागरिक की नागरिकता नहीं जाएगी। उन्होंने कहा कि यह कानून सिर्फ पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आकर वषरें से भारत में रह रहे वहा के अल्पसंख्यक हिंदू, सिख, ईसाई, जैन, पारसी व बौद्ध समुदाय के लोगों को भारत की नागरिकता देता है। उन्होंने कहा कि भारत का विभाजन धार्मिक आधार पर हुआ था। इसमें बहुत से हिंदू, सिख, ईसाई, जैन, पारसी व बौद्ध समुदाय के लोग इन तीन देशों में रह गए। उन्होंने कहा कि देश के विभाजन के समय पाकिस्तान में हिंदुओं की आबादी 27 फीसद थी पर अब मात्र तीन प्रतिशत रह गई है। इसके विपरित धर्म निरपेक्ष देश भारत में यहा के अल्पसंख्यक समुदाय की जनसंख्या वृद्धि हुई है। मंत्री ने कहा कि विपक्ष का काम सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी का विरोध करना है। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों को दिग्भ्रमित कर काग्रेस और वामपंथी पार्टिया राजनीतिक रोटी सेंक रही हैं। हमारा दायित्व है कि ऐसी बेबुनियाद बातों का हम जोरदार विरोध करें। बैठक में मुख्य रूप से उप प्रमुख जितेन्द्र कश्यप, विहिप के प्रियाक भगत, आरएसएस के मुसाफिर विश्वकर्मा, भाजपा के कैलाश महतो, चंद्रशेखर गुप्ता, संजय साहू, भीमसिंह मुंडा, गनपत चौधरी, राजकुमार गुप्ता, लीलू पाहन, कृष्णानंद तिवारी, लव चौधरी, राजकुमार जायसवाल, अशोक दास सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

एनआरसी की कोई बात ही नहीं :

केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि काग्रेस और अन्य विपक्षी दल नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन को लेकर बेतुकी बातें कर रहे हैं। देश में एनआरसी लागू करने की कोई बात ही नहीं है। सरकार ने इस बारे में सोचा भी नहीं है और विरोधी दल इसको लेकर दुष्प्रचार में लग गए हैं। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ही असम में एनआरसी को प्रायोगिक तौर पर लाया गया था। नागरिकता संशोधन कानून को लागू करने से कोई राज्य सरकार इन्कार नहीं कर सकती है

------------

उल्टी-सीधी बातों से लोगों को भड़का रहा है विपक्ष : कड़िया मुंडा

पद्मभूषण पूर्व केंद्रीय मंत्री कड़िया मुंडा ने कहा कि जो लोग सीएए का विरोध कर रहे हैं उन्हें इस कानून के बारे में जानकारी ही नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि काग्रेस और दूसरे दलों को कानून से शिकायत है, तो वे इस पर बहस करें। उन्होंने कहा कि जब कश्मीर में धारा 370 लागू था तो वह पूरी तरह भारत के संविधान में नहीं आता था। अब वहा स्थिति बदल गयी है। कड़िया मुंडा ने कहा कि कुछ लोग आदिवासियों को भड़का रहे हैं कि इस कानून से आदिवासियों को बहुत घाटा होगा पर यह बताने वाला कोई नहीं है कि क्या घाटा है। विपक्ष अपनी राजनीतिक जमीन बचाने के लिए लोगों को भड़का कर राजनीतिक रोटिया सेंक रहा है। उन्हें यह लग रहा है कि मोदी उनकी राजनीतिक खेती ही समाप्त कर देंगे।

................

किसी भारतीय को डरने की जरूरत नहीं : नीलकंठ सिंह मुंडा

आगंतुकों का स्वागत करते हुए विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि विपक्ष बेसिर-पैर की बात कर रहा है। नागरिकता संशोधन कानून से किसी भी भारतीय को डरने की कोई जरूरत नहीं है। यह कानून सिर्फ उन लोगों को देश की नागरिकता दिलाने के लिए है, जो पाकिस्तान, बाग्लादेश और अफगानिस्तान से आकर वषरें से यहा रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि विरोधी दल सिर्फ अपना उल्लू सीधा करने के लिए लोगों को भड़का रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन कृपा सिंधु बेहरा ने किया और धन्यवाद ज्ञापन नगर पंचायत अध्यक्ष अर्जुन पाहन ने किया।

---------------

उलिहातु में बिरसा मुंडा को किया नमन

कार्यक्रम के बाद केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु पहुंचे। यहा उन्होंने बिरसा मुंडा के जन्मस्थान में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान वे ग्रामीणों से मिले और उनकी समस्याओं को सुना। मंत्री के साथ विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा भी उलिहातु गए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.