घर में रहकर आराम करते रहे मार्शल मुंडू
झाविमो प्रत्याशी मार्शल मुंडू भी चुनाव के दूसरे दिन अपने कुलडा स्थित आवास में काफी खुश नजर आ रहे थे। सुबह से ही कार्यकर्ता उनके आवास पहुंचकर जीत हार की बात करने लगे।
By JagranEdited By: Published: Sun, 08 Dec 2019 10:52 PM (IST)Updated: Mon, 09 Dec 2019 06:17 AM (IST)
तोरपा : झाविमो प्रत्याशी मार्शल मुंडू भी चुनाव के दूसरे दिन अपने कुलडा स्थित आवास में काफी खुश नजर आ रहे थे। सुबह से ही कार्यकर्ता उनके आवास पहुंचकर जीत हार की बात करने लगे। पूछे जाने पर मार्शल मुंडू बोले अरे कोई भी जीते हारे सब ठीक है। इसी बीच उनके आंगन में रखे धान की बाली को उठाकर एक जगह रखने लगे। उसे पूरी तरह रखने के बाद तुरंत एक शादी समारोह में शामिल होने सिमडेगा निकल गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें