मारकस होरो का शव बरामद
कर्रा जरियागढ़ थानांतर्गत इट्टे पहाड़ टोली निवासी 4
By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Dec 2019 08:11 PM (IST)Updated: Fri, 06 Dec 2019 06:21 AM (IST)
कर्रा : जरियागढ़ थानांतर्गत इट्टे पहाड़ टोली निवासी 48 वर्षीय मारकस होरो (पिता जूलियस होरो) का शव गुरुवार को जरियागढ़ पुलिस ने बरामद किया। जानकारी के अनुसार मारकस होरो गत बुधवार को अपने घर से साप्ताहिक बाजार गारी गया हुआ था। लेकिन वह लौटकर वापस नहीं आया। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की पर उसका पता नहीं चला। गुरुवार को दोपहर 12 बजे के आसपास मारकस होरो की पत्नी ने इट्ठे टोंगरी के पास एक गड्ढे में मारकस होरो को पड़ा देखा। इसका सूचना जब उसने घर वालों को दी तो सब लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि उसका मृत्यु हो चुकी थी। इसकी सूचना जरियागढ़ पुलिस को दी गई। संध्या हो जाने के कारण शव को पोस्टमार्टम के लिए शुक्रवार को खूंटी भेजा जाएगा। समाचार लिखे जाने तक घटना के कारण पता नहीं चल सका था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें