विद्यार्थियों ने दिखाई खेल प्रतिभा
डीएवी ग्रुप द्वारा डीएवी आदित्यपुर जमशेदपुर में आयोजित जोनल स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में टीसीआइ डीएवी पब्लिक स्कूल गोविन्दपुर रोड जम्हार की बालक टीम कोच नागेंद्र महतो व कप्तान मनब
कर्रा : डीएवी ग्रुप द्वारा डीएवी आदित्यपुर जमशेदपुर में आयोजित जोनल स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में टीसीआइ डीएवी पब्लिक स्कूल, गोविन्दपुर रोड, जम्हार की बालक टीम कोच नागेंद्र महतो व कप्तान मनबहाल के नेतृत्व में खेलने गई थी। टीम में राजू बरला ने चार और अमन बाघवार व रोहन सांगा ने एक-एक गोल कर टीम को 6-0 से चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई7 डीएवी गिरिडीह व टीसीआइ डीएवी के बीच फाइनल मैच के लिए टॉस हुआ। इसमें डीएवी गिरिडीह ने टॉस जीतकर फील्ड चुना। राजू बारला ने शुरुआती खेल में ही पहला गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। अंत तक तीन और गोल कर टीम को 6-0 से विजयी बना दिया। इन्हीं के नेतृत्व मे नेशनल खेल के लिए आंध्र प्रदेश जाएगी। प्रधानाचार्य सतीश शर्मा ने बताया कि हमारी बालिका टीम ढोरी कोच बेनी रंजना दादेल व कप्तान नयन तारा बारला के नेतृत्व में खेले गए प्रथम दो मैच जीतकर फाइनल मैच में डीएवी बरोरा धनबाद से दो गोल से हार गए। अगले वर्ष फाइनल मैच जीतेंगे। इसी संकल्प के साथ उन्होंने सभी बच्चो की हौसला अफजाई की। उन्होंने कहा कि खेल भी उतना ही महत्वपूर्ण है जितनी पढ़ाई है।