मतदाताओं को दी वीवीपैट की जानकारी
स्वीप कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को अड़की प्रखंड कार्यालय परिसर में मतदाताओ को ईवीएम वीवीपैट से मतदान करने के बारे में जानकारी दी गई।
By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Oct 2019 08:10 PM (IST)Updated: Sat, 19 Oct 2019 06:23 AM (IST)
अड़की : स्वीप कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को अड़की प्रखंड कार्यालय परिसर में मतदाताओ को ईवीएम वीवीपैट से मतदान करने के बारे में जानकारी दी गई। मौके पर स्वीप प्रभारी सुकेश रंजन और कासिम राजा ने मतदाताओं को जागरूक करते हुए शत-प्रतिशत मतदान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मतदान करना हमारा संवैधानिक अधिकार है। एक-एक वोट कीमती होता है। उसकी महत्ता को समझते हुए हमें मतदान अवश्य करना चाहिए। साथ ही अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें