Move to Jagran APP

बूथ स्तर पर चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता

आगामी विधान सभा चुनाव की अधिसूचना बहुत जल्द जारी हो जाएगी। हमें अभी से चुनाव की तैयारी में जुट जाना होगा। सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर चुनाव की तैयारी करें।

By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Oct 2019 07:31 PM (IST)Updated: Fri, 18 Oct 2019 06:33 AM (IST)
बूथ स्तर पर चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता
बूथ स्तर पर चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता

खूंटी : आगामी विधानसभा चुनाव की अधिसूचना बहुत जल्द जारी हो जाएगी। हमें अभी से चुनाव की तैयारी में जुट जाना होगा। सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर चुनाव की तैयारी करें। घर-घर जाकर ग्रामीणों को केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराएं। यह बात उत्तराखंड राज्य के विधायक महेंद्र भट्ट ने कही। वे गुरुवार को भाजपा के जिला कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी पार्टी की रीढ़ होते हैं। यदि कार्यकर्ता चाह ले तो वह पार्टी को फर्श से अर्श तक ले जा सकते हैं। भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। भाजपा के कार्यकर्ता पार्टी के प्रति निष्ठावान होते हैं। कार्यकर्ताओं के बदौलत ही आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो ने की। बैठक में प्रदेश सचिव एवं प्रभारी हरख सिंह नेगी एवं प्रदेश ओबीसी मोर्चा सुधीर यादव विशेष रूप से उपस्थित थे। साथ ही विधानसभा कोर कमेटी, जिला कमेटी के पदाधिकारी एवं विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष व महामंत्री बैठक में उपस्थित थे। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 22 अक्टूबर को मंडल स्तरीय बैठक का आयोजन किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.