प्राचीन शिव मंदिर के पुजारी का निधन
मुरहू प्रखंड अंतर्गत तापिगसरा निवासी तपिगसरा प्राचीन शिव मंदिर के पुजारी वीर सिंह पहान का निधन हो गया। वे लगभग 45 वर्ष के थे।
By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Oct 2019 06:58 PM (IST)Updated: Tue, 15 Oct 2019 06:58 PM (IST)
खूंटी : मुरहू प्रखंड अंतर्गत तापिगसरा निवासी तपिगसरा प्राचीन शिव मंदिर के पुजारी वीर सिंह पहान का निधन हो गया। वे लगभग 45 वर्ष के थे। महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित होने वाले महोत्सव में उन्हीं के नेतृत्व में कार्यक्रम होता था। उनके निधन की सूचना मिलने पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो मंगलवार की सुबह उनके घर गए और परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि पुजारी वीर सिंह एक महान व्यक्ति होने के साथ-साथ मिलनसार, मेहनती, स्पष्टवादी और अपने आदर्शों पर चलने वाले थे। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष सुरेश अकेला ने भी शोक सांत्वना व्यक्ति की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें