Move to Jagran APP

आरएसएस ने मनाया शरद पूर्णिमा उत्सव

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने रविवार की रात महादेव मंडा परिसर में शरद पूर्णिमा उत्सव मनाया। इस दौरान रात आठ बजे से 10 बजे तक शिवाजी प्रभात शाखा में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Oct 2019 06:47 PM (IST)Updated: Mon, 14 Oct 2019 06:47 PM (IST)
आरएसएस ने मनाया शरद पूर्णिमा उत्सव
आरएसएस ने मनाया शरद पूर्णिमा उत्सव

खूंटी : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने रविवार की रात महादेव मंडा परिसर में शरद पूर्णिमा उत्सव मनाया। इस दौरान रात आठ बजे से 10 बजे तक शिवाजी प्रभात शाखा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारत माता की वंदना के बाद उपस्थित स्वयं सेवकों ने अमृत स्वरूप खीर का सेवन किया।

loksabha election banner

जिला बौद्धिक संघ चालक मदन मोहन गुप्ता ने शरद पूर्णिमा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा 16 कला से विभूषित होता है। चांद से जो ओस की बूंदें धरती पर गिरती हैं, वह अमृत के समान होती हैं। इस अवसर पर स्वयं सेवकों के तीन गणों के बीच खेलकूद प्रतियोगिता भी हुई। कार्यक्रम में सुनील कुमार साहू, शशि पांडेय, संजीव चौरसिया, रणवीर प्रसाद, योगेश मिश्रा, अभिशेक, एतवा नायक, महेन्द्र नायक, संजय साहू, जगन्नाथ मुंडा, मनु मुंडा, अनिल, विशाल साहू, बालगोविद सिंह, कलेश्वर, रमेश नायक, नथन नायक, अनिल महतो, आनंद महतो, संतोश स्वर्णकार, उपेन्द्र, सत्यम, कबीर, रवीन्द्र व दीपक साहू सहित करीब सौ स्वयं सेवक उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.