Move to Jagran APP

महाबदलाव रैली को सफल बनाने की अपील

झारखंड मुक्ति मोर्चा की बदलाव यात्रा के समापन पर आगामी 19 अक्टूबर को रांची के हरमू मैदान में आयोजित होने वाली महाबदलाव रैली की सफलता को ले सोमवार को अड़की में प्रखंडस्तरीय बैठक हुई।

By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Oct 2019 06:46 PM (IST)Updated: Mon, 14 Oct 2019 06:46 PM (IST)
महाबदलाव रैली को सफल बनाने की अपील
महाबदलाव रैली को सफल बनाने की अपील

अड़की : झारखंड मुक्ति मोर्चा की बदलाव यात्रा के समापन पर आगामी 19 अक्टूबर को रांची के हरमू मैदान में आयोजित होने वाली महाबदलाव रैली की सफलता को ले सोमवार को अड़की में प्रखंडस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सोनाराम यादव ने की।

loksabha election banner

बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार की नीतियों को राज्य के लिए विनाशकारी बताया। कहा कि सरकार की इस गलत नीति से आदिवासियों का जल, जंगल, जमीन पर से अधिकार समाप्त हो जाएगा। सरकार की विनाशकारी नीतियों के विरोध में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने पूरे राज्य में बदलाव यात्रा निकाली। इस बदलाव यात्रा का समापन 19 अक्टूबर को महाबदलाव रैली के रूप में होगा। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि उक्त रैली में हजारों की संख्या में शामिल होकर हेमंत सोरेन के हाथों को मजबूत बनाएं। बैठक में जिलाध्यक्ष जुबेर अहमद, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष स्नेहलता कन्डुलना, जिला उपाध्यक्ष मकसूद अंसारी, मगन मंजीत तिडु, कोषाध्यक्ष भोला नाथ लाल, संगटन सचिव सत्यनारायण सिंह मुंडा, महिला मोर्चा की तमाड़ प्रखंड अध्यक्ष पार्वती देवी, बुंडू प्रखंड अध्यक्ष चौधरी महतो आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.