जल संरक्षण की महत्ता से कराया अवगत
जिला जनसंपर्क कार्यालय की ओर से सोमवार को एलईडी वाहन के माध्यम से कर्रा प्रखंड के महुआ टोली ग्राम में वीडियो क्लिप दिखाकर लोगों के बीच विभिन्न योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया।
खूंटी : जिला जनसंपर्क कार्यालय की ओर से सोमवार को एलईडी वाहन के माध्यम से कर्रा प्रखंड के महुआ टोली ग्राम में वीडियो क्लिप दिखाकर लोगों के बीच विभिन्न योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया। साथ ही ग्रामीणों को जल संरक्षण की महत्ता से अवगत कराया गया।
जल संरक्षण की महत्ता को दर्शाने के उद्देश्य से वीडियो क्लिप का प्रदर्शन किया गया, जिसमें विभिन्न माध्यमों से जल संरक्षण, रूफ टॉप वाटर हार्वेस्टिग, सोख्ता गड्ढा आदि से सम्बंधित विशेष जानकारी दी गयी। इस दौरान बताया गया कि सोख्ता गड्ढा किस प्रकार जल संरक्षण के लिए सार्थक सिद्ध होता है। बताया गया कि अगर इस्तेमाल किया हुए जल का उचित निपटान नहीं किया जाता है तो गंदगी को बढ़ावा मिलता है। इसके लिए सोख्ता गड्ढा एक ढंकी हुई झरझरी दीवार युक्त गड्ढा है जो इस्तेमाल के बाद बचे हुए जल को धीरे-धीरे सोख्ता है। इस कारण उपयोग में आया हुआ जल पुन: रिसकर भू-जल को रिचार्ज करता है।